दुनिया के बाजार में पसंदीदा खिलाड़ियों में धोनी, मैरीकाम
यह ब्रिटिश पत्रिका ‘स्पोर्ट्सप्रो’ खेलों में व्यवसाय और वित्तीय पहलूओं की रिपोर्ट रखती है। इस पत्रिका ने दुनिया के खिलाड़ियों को अगले तीन साल में बाजार में उनकी पसंद के आधार पर रैंकिंग दी है जिसमें उनकी उम्र, घरेलू बाजार, उनका खेल प्रदर्शन और विदेशों में उनको पसंद किया जाना शामिल है।
मैरीकाम लंदन ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की एकमात्र महिला मुक्केबाज है। वह धोनी के अलावा सूची में शामिल होने वाली देश की एकमात्र एथलीट है जिसमें ब्राजीली फुटबॉलर नेमार शीर्ष पर हैं।
इस सूची में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जैसे लियोनल मेस्सी (तीसरे), उसेन बोल्ड (चौथे), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पांचवें), रोरी मैकलोरी (दूसरे), मारिया शारापोवा नोवाक जोकोविच, लुईस हैमिल्टन और अन्य कई एथलीट शामिल हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni