विपरीत परिस्थितियों में बेजोड़ पारी खेली धोनी ने : इमरान खान
धोनी ने दसवें ओवर में तब क्रीज पर कदम रखा जबकि भारत का स्कोर पांच विकेट पर 29 रन था। धोनी ने 125 गेंद पर 113 रन बनाए जिससे भारत छह विकेट पर 227 रन बनाने में सफल रहा। इमरान ने कहा, ‘‘उसने वास्तव में बेहतरीन बल्लेबाज की और सच में यह दबाव में बेजोड़ पारी थी। यदि वह यह पारी नहीं खेलते तो यह मैच दो-तीन घंटे में समाप्त हो जाता।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह की परिस्थितियां थी उनमें यह सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी।’’ इमरान ने इसके साथ ही अपना पहला मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भी तारीफ की। उन्होंने एनडीटीवी से कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि उसमें गेंद को स्विंग कराने की क्षमता है और उसने अच्छा प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हवा में तेजी देने और गेंद को मूव कराने की जरूरत होती है।’’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni