रांची वनडे : टिकट के लिए धोनी की भाभी को भी कतार में खड़ा होना पड़ा
धोनी के भाई नरेंद्र धोनी ने अपनी पत्नी ममता सिंह और छोटी बेटी के साथ तीन घंटे लाइन में लगकर मैच का टिकट गुरुवार को खरीदा। नरेंद्र धोनी ने बताया कि यह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के परिवार के लिए बेइज्जती की बात है कि उन्हें भी इस तरह लाइन में खड़ा कर दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड क्रिकेट संघ टिकटों की कालाबाजारी कर रहा है। इस बीच, संघ के एक अधिकारी ने कहा कि टिकटों के लिए बहुत अधिक मांग है। उन्होंने बताया कि अब कम दाम के सभी टिकट खत्म हो गए हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona