कोयला घोटाला : दिग्विजय ने किया गृहमंत्री शिंदे के बयान का बचाव
दिग्विजय सिंह ने शिंदे का बचाव करते हुए कहा कि शिंदे के बयान को संदर्भ से परे रख कर देखा गया है। उन्होंने कहा कि शिंदे बोफोर्स पर लगाए गए गलत आरोपों से कोलगेट पर लगाए गए गलत आरोपों को जोड़कर देख रहे थे।
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को घोटाले पर दिए बयान पर गलती का एहसास हो गया है। शिंदे ने सातारा में कहा कि घोटाले पर उन्होंने बयान मजाक में दिया था और इस गलती का उन्हें एहसास हो गया है।
गौरतलब है कि पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान शिंदे ने कहा था कि बोफोर्स और 2-जी घोटाले की तरह ही लोग कोयला घोटाले को भी भूल जाएंगे। शिंदे ने कहा कि भारत में कई घोटाले होते हैं और लोग इन्हें याद नहीं रखते। शिंदे के इस बयान की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने तीखी आलोचना की थी।
शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिंदे के घोटालों को भूल जाने के बयान पर कहा की इस पर कोई भी जवाब नहीं दिया जा सकता। उद्धव ने कहा की शिंदे का बयान यह बताता है की खुद शिंदे भी कांग्रेस पार्टी से परेशान हो गए हैं और उसे छोड़ना चाहते हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni