आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव

 
email
email
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव राज्य की कन्नौज लोकसभा सीट के आगामी उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बोर्ड ने कन्नौज से डिंपल को ही उपचुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान बड़ी संख्या में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के लोग यहां आए थे और उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया था कि जिस सीट से अखिलेश जी ने त्यागपत्र दिया है, उस पर डिंपल को चुनाव लड़ाया जाए। बोर्ड ने डिंपल को ही चुनाव लड़ाने पर मुहर लगा दी।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने गत 15 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी संसदीय सीट कन्नौज से त्यागपत्र दे दिया था। उनके इस्तीफे से रिक्त हुई कन्नौज की सीट पर उनकी पत्नी डिंपल को चुनाव लड़ाने की मांग काफी जोर पर थी। इस सीट पर उपचुनाव आगामी 24 जून को होगा। डिंपल 2009 में फिरोजाबाद लोकसभा सीट का उपचुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement