आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस का दावा, तोमर को चोटों के चलते पड़ा दिल का दौरा

 
email
email
पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस का दावा, तोमर को चोटों के चलते पड़ा दिल का दौरा

PLAYClick to Expand & Play

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जहां एक ओर कॉन्स्टेबल सुभाष तोमर की मौत का मामला क्राइम ब्रान्च को सौंप दिया है, वहीं एक बार फिर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया है तोमर की मौत उनके सीने और गर्दन में लगी चोटों की वजह से हुए हृदयाघात से हुई।

उल्लेखनीय है कि राममनोहर लोहिया अस्पताल, जहां कॉन्स्टेबल सुभाष तोमर की मौत हुई, के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने पुलिस के दावे से ठीक उलट कहा कि सुभाष तोमर जब अस्पताल में लाए गए थे, तो उनकी हालत काफी गंभीर थी, लेकिन उन्हें कोई गंभीर अंदरूनी चोट नहीं आई थी।

डॉक्टर का यह बयान दिल्ली पुलिस कमिश्नर के मंगलवार के उस बयान से भी बिल्कुल उलट है, जिसमें उन्होंने सुभाष तोमर को गंभीर अंदरूनी चोट लगने की बात कही थी।

इस बीच सुभाष तोमर को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाने वाले दो चश्मदीदों ने भी यही दावा किया है कि सुभाष तोमर की मौत मारने-पीटने से नहीं, दौड़ते−दौड़ते अचानक गिर जाने से हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement