सैफ टेटे चैम्पियनशिप में भारत वर्चस्व
भारत की जूनियर टीम ने नेपाल को 3-0 से हराया जबकि लड़कियों ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए खिताबी जीत हासिल की। जूनियर लड़कों को छोड़कर बाकी सभी वर्गों के विजेता की घोषणा लीग तालिका के आधार पर होती है।
शीर्ष पर रहते हुए जूनियर लड़कों और लड़कियों ने अपने लिए चीन में 11 से 16 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप में खेलने का अधिकार हासिल किया।
भारत ने जूनियर और कैडेट वर्ग में आठ अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि श्रीलंका सात अंकों के साथ दूसरे और बांग्लादेश छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
