आप यहां हैं : होम » फिल्मी है »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

‘एक था टाइगर’ के प्रोमो दिखाने पर पाकिस्तान में रोक

 
email
email
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अपने केबल ऑपरेटरों को सलमान खान और कैटरीना कैफ की नई फिल्म ‘एक था टाइगर’ का प्रोमो और समीक्षा दिखाने पर रोक लगा दी है। इसके पीछे यह तर्क दिया गया है कि बॉलीवुड की इस फिल्म का मकसद आईएसआई को बदनाम करना है।

पाकिस्तानी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण ने सभी टीवी चैनलों और केबल नेटवर्क को पिछले हफ्ते पत्र जारी कर कहा, ‘एक था टाइगर’ 15 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है, जो कथित तौर पर आईएसआई और रॉ की गतिविधियों पर आधारित है।

पत्र में कहा गया है, ‘इस फिल्म की कहानी आईएसआई के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका मकसद इसकी छवि खराब करना है।’

पीईएमआरए ने चैनलों और केबल नेटवर्कों को इस फिल्म का प्रोमो और समीक्षा दिखाने से तब तक बचने को कहा है, जब तक कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर्स से उसे अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिल जाता। इस फिल्म में सलमान ने रॉ के एजेंट की भूमिका निभाई है जिसे एक कॉलेज के प्राध्यापक की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पाकिस्तान भेजा जाता है। इस प्राध्यापक पर मिसाइल प्रौद्योगिकी की गोपनीय जानकारी बेचने का शक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement