'पर्क्स ऑफ...' देखकर रो पड़ी एम्मा वॉटसन
वेबसाइट कॉन्टेक्टम्यूज़िक.कॉम के मुताबिक एम्मा वॉटसन ने कहा, "मैंने यह फिल्म तीन बार देखी है और फिर भी मैं रो पड़ी... मुझे उठकर भागना पड़ा और मैंने सवाल-जवाब के लिए अपना चेहरा ठीक करने की कोशिश की, क्योंकि मैं रोने के बाद बिल्कुल बीमार लगने लगी थी..."
उल्लेखनीय है कि 'हैरी पॉटर' फिल्म शृंखला के बाद यह एम्मा वॉटसन की दूसरी फिल्म है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं... स्टीफन चबोस्की द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता लोगान लरमैन और अभिनेत्री एज़रा मिलर भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे... फिल्म 21 सितम्बर को अमेरिका के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona