इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीती
न्यूजीलैंड की पारी 185 रन पर सिमट गई, जिसके बाद इंग्लैंड ने 37.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे इंग्लैंड को 6 मार्च से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा। इयान बेल (24) के जल्दी आउट होने के बाद एलिस्टेयर कुक (46) और जोनाथन ट्राट (38) ने सपाट पिच और छोटी बाउंड्रीज का पूरा फायदा उठाया।
इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। इन दोनों के आउट होने के बाद जो रूट (नाबाद 28) और इयोन मोर्गन (24 गेंद पर 39 रन) ने चौथे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 45.5 ओवर में आउट हो गई। उसकी तरफ से कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से फिन ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए। स्टुअर्ट ब्राड और ग्रीम स्वान ने दो-दो विकेट लिए।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni