आप यहां हैं : होम » फिल्मी है »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

बिपाशा से मेरी कोई तुलना नहीं : ईशा गुप्ता

 
email
email
बिपाशा से मेरी कोई तुलना नहीं : ईशा गुप्ता
मुंबई: फिल्म 'जन्नत 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ईशा गुप्ता अपनी अगली फिल्म 'राज 3' के प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं। वह इस फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बसु की उपस्थिति को लेकर बिल्कुल परेशान नहीं हैं और वह अपने स्थान को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

ईशा ने कहा, मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं और मुझे पता है कि मैं आज कहां हूं। मैं अपनी तुलना बिपाशा से नहीं करना चाहती। बावजूद इसके कि हम साथ काम कर रहे हैं। मैं आश्वस्त कर दूं कि मैं उनसे कहीं भी नहीं पिछड़ी।

विक्रम भट्ट निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ईशा यह स्वीकारती हैं कि इमरान और बिपाशा के इस फिल्म में होने से उनपर दबाव बढ़ गया।

उन्होंने कहा, बिपाशा और इमरान के होने से मेरे ऊपर एक दबाव था लेकिन इसके अलावा मैं ज्यादा परवाह नहीं करती क्योंकि बिपाशा बिपाशा हैं और पूरा देश उन्हें पहचानता है। मैं अभी तक अचम्भे में हूं कि लोगों ने मुझे पहचानना शुरू कर दिया है।

इसके अलावा ईशा का कहना है कि वह फिल्मों में अलग-अलग भूमिका करने जा रही हैं। चाहे वह छोटी हो या बड़ी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement