यूरो-2012: फ्रांस को हराकर स्पेन सेमीफाइनल में, पुर्तगाल से होगी भिड़ंत
यूरोप की इन दो प्रमुख टीमों के बीच मैच के पहले हाफ के मुकाबले में स्पेन का पलड़ा भारी रहा। 19वें मिनट में रियल मैड्रिड के मिड फिल्डर जाबी अलोंसो ने शानदार हेडर का इस्तेमाल करके गेंद को फ्रांस के गोलपोस्ट में डाल दिया और पूरी फ्रांसीसी टीम देखती रह गई।
दूसरे हाफ में भी शानदार आक्रमण और मजबूत रक्षापंक्ति के कारण विश्व चैंपियन स्पेन 1998 में विश्व कप जीतने वाली फ्रांसीसी टीम पर भारी पड़ा। दूसरे हाफ में एक पेनेल्टी को शानदार गोल में तब्दील कर अलोंसों ने अपनी टीम की जगह सेमीफाइनल में पक्की कर दी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



Sakshi, before she became Mrs Dhoni
Top 10 Cannes red carpet favourites - Women