पूर्व सैन्यकर्मी ने चलाई थी गुरुद्वारे में गोलियां
इस अंधाधुंध गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई जिसमें चार भारतीय शामिल हैं। बाद में हमलावर भी पुलिस की गोली का शिकार हुआ। भारत में इस घटना की तीखी प्रतिक्रिया हुई है।
खुद प्रधानमंत्री ने अमेरिका से अपील की कि भविष्य में ऐसा न हो। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस घटना पर अफसोस ज़ाहिर करते हुए सभी सरकारी प्रतिष्ठानों में 10 अगस्त तक अमेरिकी झंडों को आधे झुकाए रखने का आदेश दिया है।
साथ ही ओबामा ने कहा है कि इस घटना के बाद अमेरिकियों को आत्मचिंतन करने की ज़रूरत है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से अनुरोध किया है कि वो धार्मिक स्थलों और उसके आसपास की सुरक्षा को और पुख्ता कराएं ताकि अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय में एक बार फिर सुरक्षा की भावना पैदा हो।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni