आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

स्पेन ने विजेता टीम का पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया

 
email
email
मैड्रिड: यूरो चैम्पियन स्पेनिश फुटबॉल टीम का आज स्वदेश पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। देश में व्याप्त आर्थिक संकट को भुलाकर लोग जश्न में सराबोर हो गए।

खुली डबल डेकर बस में टीम को बिठाया गया था। सड़कों पर राष्ट्रध्वज लिए नाचते गाते हजारों की तादाद में फुटबॉलप्रेमी जमा थे। ऐसा लग रहा था मानों स्पेनिश ध्वज के लाल पीले रंग का समंदर सड़क पर उतर आया हो। स्पेन ने कीव में हुए फाइनल में इटली को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

समारोह के आखिर में खिलाड़ी सेंट्रल प्लाजा दे सिबेलेस स्कवेयर पहुंचे जहां लाउडस्पीकर से ‘वी आर द चैम्पियंस’ बज रहा था। चौक के बीच बने मंच पर राक बैंड के साथ खिलाड़ी भी नाचते गाते नजर आए। स्पेन के गोलकीपर कप्तान इकेर सेसिलास ने मंच से कहा, ‘‘ मेरे लिए यह फख्र की बात है कि इतने महान खिलाड़ियों की टीम का कप्तान हूं। यहां आने के लिए सभी लोगों का शुक्रिया।’’ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आंद्रेस इनिएस्ता ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि संकट के इस दौर में हम अपने देशवासियों के चेहरों पर मुस्कान ला सके। यह फख्र की बात है।’’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement