बाप ने डेढ़ साल की बच्ची को छत से फेंका
पुलिस अधीक्षक वाईएस रविकुमार ने कहा कि रमेश नामक यह शख्स जन्म से ही बच्ची को प्रताड़ित करता था और उसकी जान लेने का प्रयास करता था। वह बेटा चाहता था। पुलिस ने कहा कि उसने बच्ची को कथित रूप से सिगरेट से भी जलाया, लेकिन उसकी पत्नी भी इसका विरोध करने का साहस नहीं जुटा सकी।
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना पर गिरफ्तार किए गए पिता को एक स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni