आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

फेडरर रिकार्ड आठवीं बार विंबलडन फाइनल में

 
email
email
लंदन: छह बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने पीट संप्रास के साथ विंबलडन का बादशाह बनने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार इस टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

तीसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने मौजूदा चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को बहुचर्चित मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-4, 6-3 से हराया। उनका अगला मुकाबला ब्रिटेन के एंडी र्मे और जो विल्फ्रेड सोंगा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

फेडरर और जोकोविच के बीच यह कुल 27वां लेकिन ग्रासकोर्ट पर पहला मुकाबला था। फेडरर 24वीं बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचे हैं। इससे इस 30 वर्षीय खिलाड़ी को संप्रास के सात विंबलडन खिताब के रिकार्ड की बराबरी करने, फिर से दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनने और रिकॉर्ड 17वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का मौका मिल गया है।

लगातार पांचवें ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने की कवायद में लगे जोकोविच ने पिछले सात मुकाबलों में से छह बार फेडरर को हराया था। लेकिन लगातार 23वां ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल खेल रहे फेडरर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया तथा तथा पिछले दो साल में क्वार्टर फाइनल में हारने का दर्द भी मिटा दिया।

फेडरर ऑल इंग्लैंड क्लब में आठ में से सभी आठ अवसरों पर सेमीफाइनल में जीते हैं। जब भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर और पाप सिंगर काइल मिनोगी रायल बाक्स में बैठकर मैच देख रहे थे तब फेडरर ने पहला सेट केवल 24 मिनट में अपने नाम किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement