आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

जुलाई में शेयर बाजार में विदेशी निवेश पांच माह के उच्च स्तर पर

 
email
email
नई दिल्ली: विदेशी निवेशकों ने जुलाई में भारतीय शेयर बाजारों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया, जो पांच महीने के दौरान किसी एक माह का सबसे अधिक निवेश है। इससे कमजोर मॉनसून, आर्थिक नरमी और ऊंची ब्याज दर को लेकर निवेशकों में चिंता में कमी का संकेत मिलता है।

बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 49,557 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की, जबकि 39,285 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस तरह से, उनका शुद्ध निवेश 10,273 करोड रुपये रहा। एफआईआई द्वारा फरवरी के बाद से शेयर बाजार में यह सबसे अधिक निवेश है।

फरवरी, 2012 में एफआईआई ने शेयर बाजारों में 25,212 करोड़ रुपये का निवेश किया था। बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी निवेशकों के बीच कमजोर मॉनसून, आर्थिक वृद्धि में नरमी और ऊंची ब्याज दर को लेकर चिंता कम हो गई है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार नए सिरे से आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को शुरू करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement