अहमदाबाद टेस्ट में नहीं खेलेंगे फिन
इंग्लिश टीम प्रबंधन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। फिन को जांघ में चोट लगी है। इस मैच के लिए इंग्लिश टीम की कमान एलिस्टर कुक के हाथों में है।
कुक ने मैच पूर्व संध्या पर कहा, "फिन गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे। हमारे लिए उन्हें खिलाना जोखिम लेना होगा। वह मंगलवार को अभ्यास नहीं कर सके थे।"
यह हालांकि साफ नहीं हो सका है कि किस खिलाड़ी को फिन का स्थान दिया जाएगा लेकिन यह माना जा रहा है कि टिम ब्रेस्नन को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है।
इसके अलावा मेहमान टीम ग्राहम अनियंस को आजमा सकती है। इंग्लिश टीम के एक अन्य तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी चोटिल हैं। ब्रॉड भी पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni