पांच 'चालाक' चिंपैजी चिड़ियाघर से हुए फरार, वापस लौटे
दीवार फांदने के बाद ये जानवर चिड़ियाघर आने वाले 2,500 दर्शकों में शामिल हो गए।
एक खबर में बताया गया कि एक ओर जहां चिपैंजी दीवार की दूसरी ओर की दुनिया का लुत्फ लेकर खुश थे वहीं दूसरी ओर चिड़ियाघर को खाली कराने के लिए कर्मियों के प्रयास में पांच साल की एक बच्ची और एक बुजुर्ग घायल हो गए।
बुधवार को हुई इस घटना में जानवरों पर काबू पाने के लिए 27 पुलिस वाहनों को भेजा गया। चिपैंजियों का दल आजादी का आनंद उठाने के बाद अपने आशियाने में खुद ही वापस आ गया।
घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
