उत्तरकाशी में बादल फटने से 31 की मौत, बारिश से राहत कार्यों में बाधा
हालांकि जिले के डीएम के मुताबिक अभी तक इस हादसे में 31 लोगों की मौत हुई है, जबकि सिर्फ पांच लोग घायल हुए हैं। इलाके में राहत और बचाव का काम जारी है, लेकिन भारी बारिश और कई रास्तों के बह जाने की वजह से इसमें खासी परेशानी सामने आ रही है। राज्य सरकार की ओर से राहत और बचाव के काम में आइटीबीपी की तीन कंपनियों को भी लगाया गया है।
स्थानीय प्रशासन ने उत्तरकाशी से सटे 10 किलोमीटर के इलाके को खाली करा लिया है, साथ ही गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे से हो रही भारी बारिश की वजह से राज्य की तमाम नदियां उफान पर हैं।
पहाड़ी इलाकों में ही नहीं, मैदानी इलाकों में भी नदियां खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। ऋषिकेश में गंगा पिछले दो दिन की बारिश के बाद उफान पर है, इसके किनारों पर बने सभी घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से चार धाम यात्रा भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni