बिहार में लावारिस बस से चार महिलाओं की लाशें बरामद
पुलिस उपाधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि उक्त चारों महिलाएं दरभंगा जिले की निवासी है, जो कि नालंदा जिले के राजगृह में आयोजित मलमास मेला में शामिल होने गई हुई थीं।
शर्मा ने बताया कि मृतकों में तीन की पहचान शुकमरिया देवी (50), मीरा देवी (20), बुधनी देवी (55) के रुप में हुई है, जबकि एक अन्य महिला के शव पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni