आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

सीवर टैंक में गिरे 100 रुपये के नोट निकालने के चक्कर में गई चार जानें

 
email
email
कानपुर: कानपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर बिधनू इलाके में सीवर के टैंक में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। बिधनू के मगरासा गांव में रहने वाले मुकेश के 12 साल के बेटे संदीप का 100 रुपये का नोट सीवर टैंक में जा गिरा। नोट निकालने के लिए संदीप ने सीवर के टैंक का ढक्कन हटा दिया और उसमें उतर गया।

टैंक में बेटे को उतरते देख पिता मुकेश भी टैंक में उतरा लेकिन दोनों जिंदा बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद गांव के नीरज और सुरेंद्र भी टैंक में दोनों को निकालने कूदे और जिंदा बाहर नहीं निकले। चारों की मौत डूबने और जहरीली गैस से हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद सैकड़ों लोगों ने कानपुर हमीरपुर रोड जाम कर दिया। जाम खुलवाने गई पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement