आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

फ्रेंच ओपन : अजारेंका और फेडरर दूसरे दौर में, डेवीडेंको हारे

 
email
email
पेरिस: विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त बेलारूस की महिला टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका और स्विटजरलैंड के अनुभवी रोजर फेडरर वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं। रूस के निकोले डेवीडेंको को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को खेले गए महिलाओं की एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में अजारेंका ने इटली की अल्बर्टा ब्रियांटी को 6-7(6-8), 6-4, 6-2 से पराजित किया।

विश्व की 16वीं वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा ने फ्रांस की क्रिस्टीना म्लाडेनोविक को 6-2, 6-1 से पराजित किया जबकि टूर्नामेंट की 27वीं वरीयता प्राप्त रूस की नादिया पेत्रोवा ने चेके गणराज्य की इवेता बेनेसोवा को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। जर्मनी की मोना बाथ्रेल ने अमेरिका की लॉरा डेविस को 6-1, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन और विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त अमेरिका की वीनस विलियम्स ने रविवार देर रात खेले गए पहले दौर के मुकाबले में अर्जेटीना की पाउला ओर माएचिया को 4-6, 6-1, 6-3 से पराजित किया।

उल्लेखनीय है कि लम्बी बीमारी के बाद वीनस ने इस वर्ष मार्च में कोर्ट पर वापसी की थी। इस मैच के शुरुआत में वीनस संघर्ष करती हुई दिखीं लेकिन बाद में उन्होंने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

पुरुषों के एकल वर्ग में, 16 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर ने जर्मनी के टोबियास कामके को 6-2, 7-5, 6-2 से शिकस्त दी। इटली के आंद्रियास सेप्पी ने डेवीडेंको को 6-3, 7-6(7-5), 7-5 से हराया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement