आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

फ्रांस भारत का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझीदार : प्रधानमंत्री

 
email
email
फ्रांस भारत का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझीदार : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि फ्रांस भारत का सबसे कीमती रणनीतिक साझीदार है और उसने संकट की घड़ी में 'जोरदार और दृढ़ समर्थन' दिया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद के साथ यहां मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत फ्रांस को एक अत्यंत कीमती रणनीतिक साझीदार की तरह सम्मान देता है जिसने अत्यंत संकट की घड़ी में हमें मजबूत और दृढ़ समर्थन प्रदान किया है।" उन्होंने कहा, "हमने महाराष्ट्र में जैतापुर नाभिकीय ऊर्जा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की है और इसके शीघ्र लागू होने पर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।"

प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के हवाले से ट्वीट किया है, "हमने रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर संतुष्टि जाहिर की है। इस क्षेत्र में सहयोग नई ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर है।"

मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों ने आतंकवाद से मुकाबले और खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान की दिशा में अपना सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा है, "हम भारत के साथ आर्थिक संबंधों के लिए फ्रांस के विशेष प्रतिनिधि की नियुक्ति का स्वागत करते हैं।"

पिछले साल फ्रांस के राष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाले ओलांद यहां गुरुवार को पहुंचे। एशिया की यह उनकी पहली द्विपक्षीय सरकारी यात्रा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement