पटियाला : पुलिस से परेशान गैंगरेप की शिकार किशोरी ने की आत्महत्या
एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस की आनाकानी से दुखी किशोरी ने बुधवार की रात बादशाहपुर गांव में अपने घर में आत्महत्या कर ली। लड़की ने तीन लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
पुलिस को लड़की के घर से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने कहा है कि पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है और बार-बार थाना बुलाकर उसे अपमानित करती है इसी से तंग आकर वह अपनी जान देने जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक संबंधित थाना के प्रभारी उपनिरीक्षक गुरुचरण सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है।
पीड़िता ने अपने पत्र में लिखा है कि पुलिस अधिकारी उसे थाना बुलाकर अशोभनीय सवाल पूछते थे। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam