चुनावी माहौल बनाने में जुटी सरकार, गरीबों को देगी मुफ्त मोबाइल
गौरतलब है कि योजना आयोग और दूरसंचार विभाग से इस योजना की रूपरेखा तैयार कर 10 अगस्त तक पेश करने के लिए कहा गया है। इस योजना को लागू करने पर 7 हजार करोड़ का खर्च आएगा और इससे तकरीबन 60 लाख बीपीएल परिवारों को लाभ मिलेगा।
सूत्रों ने बताया कि 'हर हाथ में फोन' नाम की इस योजना की घोषणा स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाषण में की जाएगी। इस योजना के तहत करीब 60 लाख परिवारों को मोबाइल फोन के साथ ही 200 मिनट की कॉल भी मुफ्त दी जाएगी।
बीजेपी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 2014 के आम चुनावों से पहले सरकार वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुट गई है। बीजेपी नेता बलबीर पुंज ने कहा कि गांवों में पहली जरूरत बिजली की है। बिना बिजली के मोबाइल की क्या आवश्यकता है? उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी योजना को बिना भ्रष्टाचार के लागू नहीं कर पाई है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam