आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

घाना में विमान दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत

 
email
email
आकरा: घाना की राजधानी आकरा में एक विमान रनवे से बाहर निकल कर एक बस से टकरा गया। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, लेकिन चालक दल के सदस्य बच गए।

घाना के हवाई अड्डा अधिकारियों ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की कि लागोस से आकरा जा रहा एलाइड एयर का विमान (उड़ान संख्या डीएचवी 111) कल स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर 10 मिनट पर रनवे से बाहर चला गया और एक बस से जा टकराया।

इसमें कहा गया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, लेकिन चालक दल के चार सदस्य बच गए जिनका हवाई अड्डा क्लिनिक में इलाज चल रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान नीचे आया और बस से जा टकराया। हादसे में बस में बैठे लोगों की मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement