पाकिस्तान में पश्तो गायिका की सरेबाजार गोली मारकर हत्या
इस घटना में उनकी छोटी बहन फरहत बीबी बच निकलीं। हमलवार मोटरसाइकिल पर सवार थे जो गोलीबारी कर भाग निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि वे इस हमले की जानकारियों को सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि इस घटना को अंजाम देने में किसका हाथ है। उन्होंने बताया कि गजाला के रिश्तेदारों ने पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए नहीं कहा है।
पिछले सालों में खैबर पख्तुनख्वां में कई गायकों और संगीतज्ञों को तालिबान द्वारा खत्म किया जा चुका है। तालिबान संगीत को ‘गैर इस्लामी’ घोषित कर चुका है। आतंकवादियों से मिली धमकियों के बाद कई संगीतज्ञ इस हिस्से को छोड़ कर चले गए हैं।
पुलिस इस संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है कि गजाला की हत्या के तार उनके पति के साथ खराब रिश्तों से भी जुड़े हो सकते हैं। गजाला ने पेशावर के जावेद खान के साथ करीब दो साल पहले निकाह किया था। इसके बाद दोनों के बीच तनाव हो गया था और गजाला अपने शौहर को छोड़ पिता के साथ रहने लगी थीं। मीडिया में खबर है कि जावेद ने गजाला से तलाक के लिए आवेदन भी किया था।
सरकारी चैनल पी टीवी पर प्रस्तुति देने के बाद प्रसिद्ध हुई गजाला के एलबम खैबर पख्तुनख्वां इलाके और मध्यपूर्व में पश्तो बोलने वाले लोगों में बहुत प्रचलित थे।
निकाह के बाद गजाला ने सार्वजनिक रूप से प्रस्तुतियां देना बंद कर दिया था पर हाल ही में उन्होंने निजी कार्यक्रमों में प्रस्तुति देना शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि गजाला की छोटी बहन ने जांचकर्ताओं को बताया है कि वह अपने पिता और गजाला के साथ मोहल्ला नाउ में थी तब असलाहधारी लोगों ने उन पर गोलीबारी कर दी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona