आप यहां हैं : होम » ज़रा हटके »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

छेड़छाड़ से बचने के लिए ऑटोरिक्शा से कूदी लड़की

 
email
email
हैदराबाद: हैदराबाद में 22 वर्षीय एक लड़की उस समय घायल हो गई जब कथित तौर पर छेड़छाड़ से बचने के लिए वह ऑटोरिक्शा से कूद गई।

पुलिस के अनुसार लड़की एक शेयर ऑटोरिक्शा से जा रही थी। रास्ते में एक सहयात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया।

साइबराबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह मंगलवार की शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर शेयर ऑटो से जा रही थी। रास्ते में तीन चार सहयात्री अपने गंतव्य पर उतर गए।

उन्होंने बताया कि लड़की के पास बैठे एक यात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। साथ ही चालक सामान्य सड़क के बदले दूसरी दिशा में ऑटो ले जाने लगा।

अधिकारी ने बताया कि गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए लड़की ऑटोरिक्शा से कूद गई और अपने एक मित्र को इसकी जानकारी दी। मित्र ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

एक राहगीर ने भी पुलिस को खबर दी और उसे पास के एक अस्पताल ले गया। लड़की के सिर में चोट आई है और उसे एक कॉर्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement