आप यहां हैं : होम » ज़रा हटके »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

गूगल पर चमका भारतीय छात्र का डूडल

 
email
email
गूगल पर चमका भारतीय छात्र का डूडल
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल का लोगो आज भारतीय रंग−रूप में सजा हुआ है। यह गूगल डूडल बनाया है अरुण कुमार यादव नाम के छात्र ने। पिछली साल की तरह इस साल भी गूगल ने भारत में अपने लोगो को बनाने का एक मुकाबला रखा था।

इस बार भारतीय संस्कृति और विविधता को दिखाना था। अरुण ने अपने डूडल में खेल, नृत्य, कला पक्ष जैसी चीजों को लोगो में दिखाया है। गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय, चंडीगढ़ में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी अरुण कुमार यादव ने इस साल की 'डूडल4गूगल' प्रतियोगिता जीती थी।

इस सर्च इंजन कंपनी ने इसके लिए देश भर के कक्षा एक से 10 के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस साल की थीम 'यूनिटी इन डाइवर्सिटी' यानी 'विविधता में एकता' थी। इसमें 1,000 से अधिक स्कूलों से 2,00,000 प्रविष्टियां आईं। 13 फाइनल प्रविष्टियों में से अरुण यादव के डिजाइन को चुना गया। इस साल के जज बोमन ईरानी तथा कार्टूनिस्ट अजित नैनन थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement