कांडा के भाई की जमानत अवधि बढ़ी
गोपाल कांडा इन दिनों पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में न्यायिक हिरासत में है। जिला न्यायाधीश एचएस शर्मा ने जमानत अवधि 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी। अदालत ने 10 सितम्बर को सुनवाई के दौरान गोविंद को 10 हजार रुपये की निजी जमानत एवं इतने ही मुचलके पर जमानत दी थी।
इससे पहले अदालत के निर्देश पर कांडा भाइयों को 14 साल पुराने चेक बाउंस मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। पिछले महीने इस मामले में अदालत के बाहर समझौता हो गया था।
इस महीने की शुरुआत में पुलिस ने अदालत के वारंट की उपेक्षा करने पर कांडा भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
