गीतिका केस : भाई ने कहा, सोमवार को सरेंडर करेगा कांडा
उसके भाई गोविंद कांडा ने जानकारी दी है कि है कि वह सोमवार को सरेंडर करेगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा है कि गोपाल कांडा को जांच में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अगर कोई कानून के खिलाफ जाता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गोपाल कांडा उनकी सरकार में मंत्री नहीं हैं और उनका इस्तीफा हो चुका है।
उधर, दिल्ली पुलिस उसके घरवालों, रिश्तेदारों और दोस्तों पर दबाव बना रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम गोवा भी पहुंची है।
गौरतलब है कि शनिवार रात गीतिक शर्मा ने खुदकुशी कर ली थी। गातिका के लिखे नोट में उसने गोपाल कांडा को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
इससे पहले गुरुवार को कांडा की अग्रिम जमानत अर्जी रोहिणी कोर्ट ने खारिज कर दी थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रही है और लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni