आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

सरकार ने आईओसी एवं आईओए के बीच मुद्दों के हल निकलने का भरोसा जताया

 
email
email
नई दिल्ली: सरकार ने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) और भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) के बीच मुद्दों का हल समय रहते निकाल लिया जाएगा। उसने ऐसे कदम उठाने का भी आश्वासन दिया जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय ध्वज के तहत खेल सकें।

खेलमंत्री जितेन्द्र सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि सरकार मुद्दे का हल निकालने के लिए काम कर रही है ताकि भारतीय खिलाड़ियों को परेशान न होना पड़े।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आईओसी से बात की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि भारतीय खिलाड़ियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा और सरकार इस मुद्दे के समाधान के लिए 24 घंटे काम कर रही है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘आईओए को निलंबित करने का निर्णय भारतीय खेलों के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय खेल कार्यक्रमों में भारतीय प्रतिभागियों पर इससे बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।’’

खेल मंत्री ने इस बात को गलत बताया कि राष्ट्रीय खेल संहिता के जरिये सरकार खेल संघों के कामकाज में हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संहिता किसी भी तरह ओलिंपिक घोषणापत्र का उल्लंघन नहीं करती।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement