आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

अक्टूबर से फिर रफ्तार पकड़ेगी विकास दर : कौशिक बसु

 
email
email
अक्टूबर से फिर रफ्तार पकड़ेगी विकास दर : कौशिक बसु
नई दिल्ली: मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने कहा है कि अक्टूबर से आर्थिक वृद्धि दर फिर रफ्तार पकड़ेगी। उल्लेखनीय है कि बीते वित्तवर्ष 2011-12 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर घटकर 6.5 फीसदी पर आ गई, जो इसका नौ साल का निचला स्तर है।

बसु ने इसके साथ ही कहा कि सरकार उद्योग की भरोसे की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा आयोजित 'सांख्यिकी दिवस 2012' के मौके पर संवाददाताओं से कहा, हमें उम्मीद है कि 4-5 महीने में अर्थव्यवस्था फिर तेज दौड़ती दिखेगी। मेरा मतलब है कि यह अक्टूबर से होगा। उससे पहले मैं यह नहीं कह सकता कि इसमें सुधार होगा।

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि महंगाई की दर में सितंबर से गिरावट आनी शुरू होगी। फिलहाल महंगाई दर 7.5 प्रतिशत के आसपास चल रही है। बसु ने कहा, हम उद्योग के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। उद्योग और सरकार के बीच भरोसे की समस्या है। पिछले कुछ माह में हमने इसमें सुधार का प्रयास किया है। आगामी महीनों में हम इस समस्या का ज्यादा से ज्यादा हल करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि हम कुछेक सुधार आगे बढ़ाते हैं, तो आर्थिक वृद्धि दर रफ्तार पकड़ेगी। हालांकि, उन्होंने इन सुधारों का खुलासा नहीं किया। लेकिन कहा, ये सुधार पिछले 2-3 माह से सरकार के एजेंडा में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement