गुजरात चुनाव : दूसरे चरण में 70.2 फीसदी मतदान
गुजरात में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद संपत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "गुजरात में कुल 70.2 फीसदी मतदान हुआ। 1995 में सबसे अधिक 64.39 फीसदी मतदान हुआ था।" उनके मुताबिक 13 दिसम्बर को हुए पहले चरण में कुल 70.75 फीसदी मतदान हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि आयोग की कड़ी मेहनत की बदौलत महिलाओं के वोट प्रतिशत में भी जबरदस्त इजाफा हुआ। 2007 में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 57 फीसदी था जो इस बार 68.9 फीसदी तक पहुंच गया। नर्मदा जिले में सबसे अधिक 82.17 फीसदी मतदान हुआ।
संपत ने कहा, "कुल मिलाकर यह चुनाव शांतिपूर्ण रहा। सेहरा विधानसभा के तरसांग गांव में हालांकि हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हुए। वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। गोलीबारी से कोई भी मतदान केंद्र प्रभवित नहीं हुआ।"
आयोग के मुताबिक पेड न्यूज के 444 संदिग्ध मामलों में कुल 224 नोटिस जारी किए गए और 65 मामले सही पाए गए। दूसरे चरण में राज्य विधानसभा की 95 सीटों पर मतदान हुआ।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni