आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पाकिस्तानी सेना के शिविर पर हमला, सात की मौत

 
email
email
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्वी गुजरात जिले में सोमवार को एक सैन्य शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में छह सैनिकों और एक पुलिसकर्मी की मौत गई है।

सेना के मुताबिक लाहौर से 120 किमी दूर चेनाब नदी के नजदीक बने इस शिविर पर सोमवार को सुबह 5:30 बजे कार और मोटर साइकल पर सवार होकर आए आतंकवादियों ने हमला कर दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया है कि आतंकियों ने सुबह की नमाज के बाद शिविर में वापस लौट रहे जवानों पर गोलीबारी और ग्रेनेड फेंक कर हमला किया। इसके बाद वे भाग गए।

हमले में शिविर के नजदीक तैनात एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई। घायलों के नजदीक के शहर गुजरांवाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घायलों में से दो की हालत नाजुक है।

सेना का यह शिविर 45 दिन पहले  हेलीकॉप्टर दुर्घटना में लापता हुए एक अधिकारी को खोजने के लिए लगाया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement