ओबामा ने मनमोहन को फोन किया, कहा गुरुद्वारे पर हमले की होगी जांच
ओबामा ने सिंह से कहा कि इस दुखद घटना की जांच की जायेगी। उन्होंने अमेरिकी समाज में सिख समुदाय के योगदान की प्रशंसा की। सिंह ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति को वहां की सरकार और लोगों के सहयोग के लिये धन्यवाद दिया और आशा जताई कि इस तरह की घटनायें भविष्य में न हो, इसके लिये कदम उठाये जायेंगे।
सिंह ने जोर देकर कहा कि भारत और अमेरिका दो बहुलवादी और मुक्त समाज हैं जो धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं और दोनों को हिंसा और घृणा की विचारधारा के खिलाफ काम करते रहना चाहिये।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Two to tango: Parineeti, Varun