गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला : 16 आरोपियों में से 11 दोषी करार
इसी साल 9 जुलाई को एक लड़की से साथ गुवाहाटी के एक पब के बाहर भीड़ ने छेड़छाड़ की थी और लोगों की भीड़ यह सब चुपचाप देखती रही।
गुवाहाटी के एक लोकल चैनल के पत्रकार ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड किया था। उसे बाद में भीड़ को उकसाने के लिए गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि अब कोर्ट ने उसे बरी कर दिया है।
गौरतलब है कि कलिता समेत करीब 30 लोगों की भीड़ ने बार से निकल रही 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ डाले। जब इसका वीडियो मीडिया में आया तो पूरे देश में इस घटना की भर्त्सना की हुई।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni