गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला : बनारस से कलिता गिरफ्तार
इससे पहले सोमवार की सुबह गुवाहाटी में एक लड़की के सरेआम यौन शोषण के मुख्य आरोपी अमर ज्योति कलिता को कोलकाता में देखा गया था।
गौरतलब है कि कलिता समेत करीब 30 लोगों की भीड़ ने बार से निकल रही 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ डाले। जब इसका वीडियो मीडिया में आया तो पूरे देश में इस घटना की भर्त्सना की हुई।
उल्लेखनीय है कि अमर ज्योति कलिता 9 जुलाई से गायब था। वहीं असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने पिछले हफ्ते कलिता के मुंबई में होने की जानकारी दी थी लेकिन पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
इस मामले का वीडियो मीडिया के सामने लाने वाला पत्रकार गौरव ज्योति भी गिरफ्तार हो चुका है। उस पर आरोप है कि उसने जानबूझ कर भीड़ को उकसाया था। पुलिस के मुताबिक यह पत्रकार कलिता का दोस्त भी है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



Two to tango: Parineeti, Varun