गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला : गिरफ्तार रिपोर्टर की कोर्ट में पेशी आज
निओग की गिरफ्तारी ऐसे समय पर की गई है, जब एक दिन पहले ही गुवाहाटी हाईकोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। गुवाहाटी के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, निओग को गिरफ्तार कर लिया गया है और शनिवार को उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। निओग के साथ भांगगढ़ पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले, इसी सप्ताह निओग ने चैनल से इस्तीफा दे दिया था। निओग के बॉस और चैनल के प्रधान संपादक अतनु भूयान ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। निओग और उनके कैमरामैन ने इस पूरी घटना को कैमरे पर रिकॉर्ड किया था। विशेष जांच दल ने पहले ही वीडियो फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena