तीन बच्चियों की रेप के बाद हत्या के मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं!
घटना से नाराज गांववालों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम किया। वहीं बच्चियों के दादा ने बताया कि आरोपी बच्चियों को शायद चॉकलेट और कुरकुरे का लालच देकर ले गए। उन्हें पकड़ो और फांसी दो।
गौरतलब है कि इन तीनों बहनों के शव एक कुंए में मिले थे। तीनों की उम्र 11 साल से कम थी। बेहद गरीब परिवार की इन तीनों लड़कियों की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। इन तीनों बहनों को कुछ लोग खाना खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गए और फिर उनके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शुरुआत में इस मामले को दुर्घटना के बाद हुई मौत के रूप में दर्ज किया था, लेकिन लोगों के जबरदस्त विरोध के बाद लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई। मुख्यमंत्री ने लड़कियों की मां को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona