फिटनेस टेस्ट लिए बिना मुझे अनफिट घोषित किया : राजपाल
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान राजपाल सिंह हॉकी इंडिया से नाराज हैं। राजपाल ने अपनी नाराजगी की वजह ओलिंपिक क्वालिफाई टूर्नामेंट के लिए टीम में नहीं चुना जाना बताया। राजपाल ने कहा कि हॉकी इंडिया ने उन्हें अनफिट कहकर टीम से बाहर किया है जो गलत है।
पूर्व कप्तान के मुताबिक हॉकी इंडिया ने फिटनेस साबित करने के लिए 21 जनवरी तय किया था लेकिन तय समय पर कोई फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ ना ही बाद में नई तारीख दी गई। राजपाल को सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि उनके जैसे सीनियर खिलाड़ी को बिना बताए टीम से बाहर किया गया।
लगातार अपडेट हासिल करने के लिए हमें
फेसबुक
पर ज्वॉइन करें, या
ट्विटर
पर फॉलो करे...
First Published:
फ़रवरी 1, 2012 11:01 IST