ट्वीट कर गुरुमूर्ति बोले, गडकरी को सिर्फ पूर्ति मामले में क्लीनचिट दी
अपने ट्वीट हटाने के बाद गुरुमूर्ति ने ट्वीट पर ही सफाई दी है। उनका कहना है कि उन्होंने वह ट्वीट हटा दिए हैं जिनसे गलत मतलब निकलता है, सभी नहीं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ पूर्ति मामले में गडकरी को क्लीनचिट दी है।
बता दें कि गुरुमूर्ति का यह बयान तब सामने आया है जब बीजेपी और आरएसएस उनकी जांच का हवाला देकर गडकरी को पाक−साफ बता रहे हैं।
गुरुमूर्ति ने टि्वटर पर लिखा था -
'मैंने गडकरी को क्वीनचिट नहीं दी है। मैं उसे क्लीनचिट नहीं दे सकता जिसे मैं पूरी तरह नहीं जानता।'
गुरुमूर्ति एक और ट्वीट -
मेरा निष्कर्ष सिर्फ यह है कि जो 47 करोड़ का निवेश 14 कंपनियों के ज़रिये हुआ है उस मामले में गडकरी ने मनी लॉन्ड्रिंग नहीं की है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni
Top 10 Cannes red carpet favourites - Women