उन्होंने मेरे गीत को अमर बना दिया : मन्ना डे
मन्ना डे ने बेंगलूरू से बताया, ‘राजेश खन्ना के फिल्म ‘आनंद’ में किए गए यादगार अभिनय ने मेरे गीत ‘जिंदगी कैसी है पहेली..’ को अमर बना दिया और मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा।’
मोहम्मद रफी, मुकेश और किशोर कुमार के समकालीन मन्ना डे ने कहा, ‘राजेश खन्ना के जाने से हिन्दी फिल्मोद्योग ने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया और यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है।’
हिन्दी, बांग्ला और मराठी सहित कई भाषाओं में करीब साढ़े तीन हजार से अधिक गीतों के गायक ने बताया, ‘इस वक्त किशोर कुमार के राजेश खन्ना के लिए गाये गीतों को सुन रहा हूं और सोच रहा हूं कि वह कैसा दौर था जब एक गायक के गीतों को एक अभिनेता अपने अभिनय से कालजयी बना देता था।’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam