नंबर तीन पर राहुल की जगह नहीं ले पाएगा कोई : तेंदुलकर
तेंदुलकर ने कहा, राहुल भारत और विश्व क्रिकेट के लिए बेजोड़ खिलाड़ी था। कोई भी उस स्थान पर राहुल की जगह नहीं ले पाएगा। द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर तीन पर सर्वाधिक रन बनाए हैं।
तेंदुलकर ने कहा, ‘‘आपको किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होगी जो समर्पित, प्रतिबद्ध और अनुशासित हो। पूरे देश को उनकी कमी खलेगी, क्योंकि हमें राहुल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखने की आदत पड़ गई है।
तेंदुलकर से जब पूछा गया कि क्या व्यवस्था में कोई गड़बड़ी है, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं मानता कि हम अपने ढांचे पर उंगली उठा सकते हैं क्योंकि इसी ढांचे के रहते हुए हम नंबर एक पर काबिज हुए थे। यदि इस ढांचे में कुछ गड़बड़ी होती तो हम कभी नंबर एक पर नहीं पहुंच पाते।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni