दिल टूटने के बावजूद प्यार में भरोसा है : मॉली किंग
वेबसाइट कॉन्टेक्टम्यूज़िक.कॉम के मुताबिक 25-वर्षीय मॉली किंग ने 'कॉस्मोपॉलिटन' पत्रिका से कहा, "मैं स्वीकार करती हूं कि मैं जब बड़ी हो रही थी, परियों की कहानियों जैसी कल्पनाएं किया करती थी, और ऐसे संबंधों के लिए दीवानी थी। लेकिन फिर मैं मेरे दादा-दादी के विषय में सोचने लगी। वह इस दुनिया का मेरा पसंदीदा जोड़ा है। उनकी उम्र लगभग 87 साल के आसपास है और मैंने कभी किसी जोड़े को प्यार में इतना डूबा हुआ नहीं देखा।"
उल्लेखनीय है कि मॉली किंग जब सिर्फ आठ साल की थीं, तभी उनके माता-पिता भी अलग हो गए थे, लेकिन वह इस बात से खुशी महसूस करती हैं कि वे सब अपने मतभेदों को दरकिनार करते हुए खास दिनों पर एक साथ होते हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni