आप यहां हैं : होम » ज़रा हटके »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में

 
email
email
उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में
नई दिल्ली: उत्तर भारत में लगातार पारा 40 के पार रहने के कारण लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। तेज धूप के साथ लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली में गुरुवार सुबह तेज धूप निकली। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, "अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की सम्भावना है।" सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 24 फीसदी दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस था।

उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। सुबह से ही तपते सूरज की गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद नहीं है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया, "अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आने की सम्भावना नहीं है।" उन्होंने बताया कि पछुवा हवाओं के चलते प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी का यही रुख रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था।

गौरतलब है कि बुधवार को गोरखपुर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, बनारस का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजधानी पटना समेत पूरा बिहार भीषण लू और गर्मी की चपेट में है। पछुआ हवा और धूप की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। इधर, भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी के सभी विद्यालय बंद कर दिये गये हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार सुबह पटना का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 28 डिग्री सेल्सियस , गया का 26.5 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था। राज्य में बुधवार को सबसे गरम इलाका बौद्ध तीर्थ स्थल गया रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, गर्मी को देखते हए राजधानी के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को गुरुवार से बंद कर दिया गया है। ऐसे तो राजधानी के अधिकांश विद्यालयों में समय पूर्व गर्मी की छुट्टी कर दी गई थी परंतु सरकारी विद्यालय खुले हुए थे। सरकारी विद्यालय दो जून से बंद होने वाले थे।

इधर, विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.क़े सेन ने बताया कि अगले दो-चार दिनों में मौसम में कोई खास परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि आधी रात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी परंतु सुबह होते ही गरमी बढ़ने लगेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement