आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

हेविट को विम्बलडन के लिए वाइल्डकार्ड

 
email
email
लंदन: पूर्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट सहित 13 खिलाड़ियों को इस साल के विम्बलडन के लिए वाइल्डकार्ड दिया गया है।

वर्ष 2002 में फाइनल में डेविड नलबैंडियन को हराकर चैम्पियन बनने वाले हेविट एक समय विश्व वरीयता क्रम के शीर्ष पर पहुंचे थे लेकिन फिलहाल उनकी रैंकिंग 176वीं है।

वाइल्डकार्ड पाने वालों में जर्मनी के टॉमी हास का भी नाम शामिल है, जिन्होंने 2009 में विम्बलडन का फाइनल खेला था।

इसके अलावा बेल्जियम के डेविड गोफिन, कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदेवा और विश्व की पूर्व 16वीं वरीय खिलाड़ी फ्रांस की वर्जिनिया रजानो का नाम शामिल है।

वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन का आयोजन 25 जून से 8 जुलाई तक होना है। यह ग्रास कोर्ट का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement