आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

एचआईएल : वॉरियर्स को हरा वेवराइर्ड्स फाइनल में, राइनोज से होगी भिड़ंत

 
email
email
एचआईएल : वॉरियर्स को हरा वेवराइर्ड्स फाइनल में, राइनोज से होगी भिड़ंत
रांची: हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पहले संस्करण का फाइनल दिल्ली वेवराइर्ड्स और रांची राइनोज टीमों के बीच खेला जाएगा। वेवराइर्ड्स ने शनिवार को एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में जेपी पंजाब वॉरियर्स को 3-1 से हराया। पहले सेमीफाइनल में राइनोज ने उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 4-2 से मात दी थी।

लीग स्तर पर 12 में से सिर्फ एक मैच गंवाने वाली वेवराइर्ड्स टीम के लिए आंद्रेस मीर बेल ने 13वें, रुपिंदर पाल सिंह ने 33वें और नौरिस जोंस ने 68वें मिनट में गोल किए जबकि वॉरियर्स के लिए कप्तान जेमी ड्वायर ने 34वें मिनट में गोल किया।

रुपिंदर ने अपनी टीम के लिए शानदार काम करते हुए 13वें मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर एक यू-टर्न खेला, जिस पर बेल ने बड़ी तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए गोल कर दिया।

इसके बाद रुपिंदर ने 33वें मिनट में खुद गोल करने का श्रेय हासिल किया। 32वें मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर रुपिंदर ने चार्जर द्वारा डिफलेक्ट की गई गेंद को तेजी से वॉरियर्स के गोलपोस्ट के दाएं किनारे पर डाल दिया।

अभी वेवराइर्ड्स का दूसरा गोल हुए एक मिनट भी नहीं बीता था कि वॉरियर्स के कप्तान ड्वायर ने तेजी से प्रतिक्रिया करते हुए बैकहैंडर के जरिए एक बेहद तेज गति का गोल किया। स्कोर 1-2 हो चुका था।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखी गई। ड्वायर की कप्तानी में वॉरियर्स ने बेहद स्तरीय खेल दिखाया लेकिन वह सरदार सिंह की कप्तानी में पहले ही मैच से असरदार खेल दिखाने वाली वेवराइर्ड्स की चुनौती के आगे नहीं टिक सकी।

वेवराइडर्स ने इस प्रतिस्पर्धा में खुद को अव्वल साबित करते हुए अपना तीसरा गोल 68वें मिनट में किया। रॉब हेमंड और सरदार सिंह ने मिडफील्ड में शानदार मूव बनाया और गेंद को नौरिस को पास कर दिया। नौरिस ने वॉरियर्स के गोलकीपर जाप स्टॉकमैन को अकेले पाकर गोल करने से नहीं चूके। उस समय वॉरियर्स के डिफेंडरों का कहीं पता नहीं था।

इससे पहले, राइनोज ने न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी निक विल्सन और मंदीप सिंह के दो-दो शानदार गोलों की मदद से पहले सेमीफाइनल में विजार्ड्स को 4-2 से हराया था।

विजार्ड्स के लिए नितिन थिमैय्या ने 15वें और 54वें मिनट में गोल किया जबकि राइनोज के लिए मंदीप सिंह ने चौथे तथा 65वें और निक विल्सन ने 30वें तथा 63वें मिनट में गोल दागे।

खिताबी मुकाबला रविवार को रात आठ बजे से रांची में ही खेला जाएगा जबकि तीसरे और चौथे स्थान के लिए होने वाले मुकाबले में विजार्ड्स और वॉरियर्स की भिड़ंत होगी। यह मैच शाम पांच बजे से खेला जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement