आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

एचआईएल : वेवराइर्ड्स ने मैजिशियंस को 6-4 से हराया

 
email
email
मुम्बई: सरदार सिंह के नेतृत्व में खेल रही दिल्ली वेवराइर्ड्स टीम ने सोमवार को महेंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के नौवें मुकाबले में मेजबान मुम्बई मैजिशियंस को 6-4 से हरा दिया। मैजिशियंस के स्टार खिलाड़ी संदीप सिंह ने तीन गोल किए लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।

मुम्बई के लिए संदीप सिंह ने 8वें 42वें और 52वें, जैसन विल्सन ने 49वें मिनट में गोल किए। वेवराइर्ड्स के लिए ऑस्कर डेके ने 14वें, नौरिस जोंस ने 22वें, दानिश मुज्तबा ने 26वें, आकाशदीप ने 53वें, आंद्रेस मीर बेल ने 53वें और साइमन चाइल्ड ने 58वें मिनट में गोल किए।

इस जीत ने वेवराइर्ड्स को पांच टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। उसने अब तक खेले गए अपने चार मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की है जबकि उसका एक मैच बराबरी पर छूटा है। दूसरी ओर मैजिशियंस की यह लगातार तीसरी हार है।

गोलों के लिहाज से अब तक के सबसे बड़े मैच में शुरुआत मैजिशियंस के स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह ने की। संदीप ने सातवें मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर बहतरीन गोल किया। संदीप का फ्लिक वेवराइर्ड्स के गोलकीपर निकोलस जैकोबी के पैड से टकराकर गोल में चला गया।

इसके बाद 14वें मिनट में डेके ने वेवराइर्ड्स के लिए बराबरी का गोल किया। डेके ने आकाशदीप से मिले बेहतरीन पास पर मैजिशियंस के गोलकीपर पीटी राव को छकाने का काम किया। स्कोर 1-1 हो चुका था।

जोंस ने 22वें मिनट में एक बार फिर राव को छकाकर वेवराइर्ड्स को 2-1 से आगे कर दिया। इसके चार मिनट बाद ही दानिश ने राव को एक बार फिर छकाया और दिल्ली को 3-1 से आगे कर दिया।

मैजिशियंस के लिए वापसी मुश्किल नजर आ रही थी लेकिन 42वें मिनट में संदीप ने कमान सम्भाली और ग्लेन टर्नर द्वारा हासिल पेनाल्टी कार्नर पर टीम के लिए दूसरा गोल किया। स्कोर 3-2 हो गया।

49वें मिनट में विल्सन ने मैजिशियंस को एक और पेनाल्टी कार्नर दिलाया। अब मैजिशियंस के पास बराबरी करने का मौका था, जिसे उसके खिलाड़ियों ने हाथ से जाने नहीं दिया। संदीप का फ्लिक का प्रयास नाकाम होने के बाद जैसन ने जैकोबी को छकाकर अपनी टीम को 3-3 से बराबर कर दिया।

मैजिशियंस मैच में वापस आ चुके थे और अब उनके पास आगे निकलने का मौका था। 52वें मिनट में टर्नर ने टीम को एक और पेनाल्टी कार्नर दिलाया, जिस पर संदीप ने गोल दागकर मुम्बई को 4-3 से आगे कर दिया। संदीप का यह तीसरा गोल था।

वेवराइर्ड्स के लिए मुश्किलें बढ़ चुकी थीं लेकिन उसने हार नहीं मानी। सरदार सिंह के नेतृत्व में खेल रही इस टीम ने एक मिनट बाद ही जोरदार हमला किया और आकाशदीप के गोल की मदद से 4-4 से बराबरी कर ली।

यहीं पर तीसरा क्वार्टर खत्म हुआ। चौथे क्वार्टर का खेल शुरू होने के साथ वेवराइर्ड्स ने फिर जोरदार हमला किया और 53वें तथा 54वें मिनट में दो पेनाल्टी कार्नर हासिल किए।

54वें मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर दिल्ली के खिलाड़ियों ने विविधता का प्रयोग किया, जो सफल रहा। टीम 5-4 से आगे हो चुकी थी। यह गोल आंद्रेस मीर बेल के खाते में गया।

बढ़त बनाने के बाद मानो वेवराइर्ड्स को पर लग गए। उसने अपना हमला और तेज कर दिया। इस बार हमले का नेतृत्व खुद कप्तान सरदार सिंह ने किया। सरदार ने 58वें मिनट में मैजिशियंस के हाफ में घुसकर गुरविंदर सिंह चांडी को एक अच्छा पास दिया, जिन्होंने समझदारी से साइमन चाइल्ड को गेंद सरका दी। चाइल्ड ने बिना गलती किए वेवराइर्ड्स को 6-4 से आगे कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement